Breaking NewsGohanaSocial

अजीत बालाजी जोशी ने गोहाना के निर्माणाधीन जाट भवन के महाराजा नाहर सिंह द्वार का किया शिलान्यास

गोहाना :-25 फरवरी : पंजाब सरकार के कृषि विभाग के मुख्य सचिव और आयुक्त अजीत बालाजी जोशी ने रविवार को सेक्टर 7 में निर्माणाधीन जाट भवन में महाराजा नाहर सिंह द्वार का शिलान्यास किया। जोशी
गोहाना के एस.डी.एम. और सोनीपत के डी. सी. रह चुके हैं। इन वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी को गोहाना की 18 प्रमुख संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया।

आई.ए.एस. अधिकारी के तौर पर अजीत बालाजी जोशी की सबसे पहली नियुक्ति गोहाना में एस.डी.एम. के पद पर हुई। बाद में वह सोनीपत के डी.सी. भी रहे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक के रूप में जोशी की जाट भवन के लिए सरकारी जमीन के आवंटन में अहम भूमिका रही।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता गोहाना जाट महासभा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने की। संयोजन करने वाली टीम में संजय दूहन, जीतेंद्र मोर, कर्ण सिंह लाठर, राजबीर ठेकेदार, बलजीत दांगी, संदीप मलिक, अजयवीर खासा, मनोज मान, संतराज मान, विजेंद्र सिवाच आदि रहे।

शिलान्यास स्थल पर ही अजीत बालाजी जोशी का गोहाना की 18 संस्थाओं की ओर से सार्वजनिक नागरिक अभिनंदन किया गया। यह अभिनंदन अपनी-अपनी संस्थाओं की तरफ से इंद्रजीत विरमानी, आजाद सिंह मलिक, निपुण सहरावत, रामधन भारतीय, रामधारी जिंदल, राम कुमार मित्तल, वीरेंद्र आर्य, वीरेंद्र दूहन, कर्मबीर लठवाल, जयदीप कुंडू, नरेंद्र बंसल, नरेंद्र नेहरा, संजय मेहंदीरत्ता, रमेश खुराना, सतपाल सिंह, प्रदीप चहल आदि ने किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button