महिला विश्वविद्यालय की स्पोर्टस मीट में 400 मीटर की रेस में सप्रिया प्रथम, शीतल द्वितीय
गोहाना:-23 फरवरी : बी.पी.एस.महिला विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा भगत फूल सिंह की 139वीं जयंती की पूर्व संध्या पर स्पोर्टस मीट का आयोजन किया गया। शुक्रवार को हुई स्पोर्ट्स मीट में 400 मीटर रेस में सुप्रिया (बी. ए. एल. एल. बी. तृतीय वर्ष) ने प्रथम, शीतल ( बी. ए. एल. एल. बी. प्रथम वर्ष) ने दूसरा, तमन्ना (बी.ए.-एल. एल. बी. तृतीय वर्ष) ने तीसरा और अंजलि (बी.ए.-एल. एल. बी. चतुर्थ वर्ष) ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो. सुदेश थीं। अध्यक्षता विधि विभाग की अध्यक्ष डॉ. सीमा दहिया ने की। शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. मनदीप और डॉ अशोक के मार्गदर्शन में इन खेलों का संयोजन डॉ अनु, डॉ स्नेह और डॉ धीरज ने तैयार किया। निर्णायक मंडल की भूमिका शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं तनु, नेहा, अनु, आंचल, पायल, रुचिका, तनु नैन, संदूर, करिश्मा और विनीता ने निभाई।
बैडमिंटन डबल्स मुकाबले में खुशी और इंदु प्रथम, अंजलि और अनु दूसरे और मानसी व आकांक्षा तीसरे स्थान पर रहे। लेमन रेस में प्रथम स्थान पर खुशी (बी.ए.- एल. एल. बी. द्वितीय वर्ष), दूसरे स्थान पर मनीषा (बी.ए.-एल. एल. बी. चतुर्थ वर्ष) और तीसरे स्थान पर इंदु (बी.ए.-एल. एल. बी. प्रथम वर्ष) रही।
थ्री लेग रेस में सप्रिया और तमन्ना ने प्रथम, साक्षी और शीतल ने दूसरा और खुशी और इंदु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विधि विभाग के प्राध्यापक डॉ.अशोक, डॉ.अलका, डॉ. आनंद, डॉ. अर्चना, डॉ. प्रमोद, डॉ. राजेश, डॉ. आशीष आदि उपस्थित रहे।