Breaking NewsGohanaPolitics

कथूरा खंड की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा मलिक ने कांग्रेस पार्टी के नारी न्याय अभियान में मदीना गांव में किया प्रदर्शन

कांग्रेस महिलाओं को बनाएगी सशक्त : रेखा मलिक

गोहाना :-22 फरवरी: कथूरा खंड की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा मलिक ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस महिलाओं को न केवल आर्थिक और सामाजिक अपितु राजनीतिक रूप से भी सशक्त बनाएगी।

रेखा मलिक नारी न्याय अभियान में मदीना गांव में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही थीं। उनके अनुसार इस समय महिला कांग्रेस अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के नेतृत्व में नारी न्याय अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आधुनिक भारत की नारी को अबला से सबला बनाना चाहते हैं। कांग्रेस नेतृत्व की इच्छा नारी समाज को प्रत्येक दृष्टि से सक्षम बनाने की है।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कथूरा खंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा मलिक ने आरोप लगाया कि भाजपा जजपा गठबंधन की सरकार ने नारी उत्पीड़न की सब हदें पार कर दी हैं। इस शासन जितने अत्याचार नारियों पर अब से पहले कभी नहीं हुए।

इस अवसर पर कृष्णा, ईशवंती, मीना, नीलम, मोनिका, सुषमा, संतोष, सीता, सीमा, तमन्ना, कस्तूरी, गुड़िया, पतासो, गीता आदि भी उपस्थित रहीं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button