गोहाना के आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे ने टीटू धर्मशाला में कल्पना चावला की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया
गोहाना :-1 फरवरी : कल्पना चावला प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। गुरुवार को यह खुलासा उनकी 21वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के रिटायर्ड एस. ई. विजय कत्याल ने किया।
विजय कत्याल आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे द्वारा सुभाष कत्याल मार्ग पर स्थित टीटू धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। अध्यक्षता मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सैंतिया ने की तथा संयोजन मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की।
मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता विजय कत्याल ने कहा कि अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक 16 दिन बिताने के बाद जब 1 फरवरी 2003 को कोलंबिया स्पेस शटल पृथ्वी पर वापस लौट रहा था, तभी वायु मंडल में प्रवेश के समय विघटन से आग लग गई तथा कल्पना चावला समेत सब अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु हो गई।
आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि कल्पना चावला हरियाणा की बेटी थीं। करनाल में उनका जन्म 17 मार्च 1962 को हुआ था। उनके निधन के बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, संस्थाओं को सड़कों का नामकरण उनकी स्मृति में किया गया। इस श्रद्धांजलि समारोह में डॉ. समुद्र दास, रमेश मेहता, हरभगवान चोपड़ा, रघुबीर भनवाला, कृष्ण पांचाल, धीरज मेहता, धर्मपाल नरवाल आदि भी मौजूद रहे।


