पुलिस लाइन सोनीपत स्थित पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिल रहा शांत व अनुशासित अध्ययन वातावरण


सोनीपत, 12 मार्च । पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह आईपीएस, ADGP के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस लाइन सोनीपत स्थित पुस्तकालय युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। यहां विद्यार्थियों को शांत, अनुशासित तथा अनुकूल वातावरण के साथ-साथ आवश्यक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पुस्तकालय में प्रतिदिन आसपास के क्षेत्रों से अनेक विद्यार्थी आकर अपनी पढ़ाई करते हैं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहते हैं। बेहतर अध्ययन वातावरण मिलने से युवाओं को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में सहायता मिल रही है।
सोनीपत पुलिस द्वारा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पुलिस लाइन स्थित यह पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन रहा है और यहां अध्ययन कर कई युवा CDS, हरियाणा पुलिस जैसी परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए हैं। और NEET, JEE एवं UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत हैं।
सोनीपत पुलिस युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।



