AdministrationBreaking NewsSonipat

ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएं सुनिश्चित-डीसी’

-डीसी सुशील सारवान ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण’

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 12 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने गुरुवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और वेयर हाउस से संबंधित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा बहुत की संवेदनशील कार्य है, ऐसे में वेयर हाउस में निर्माण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए इसको लेकर कड़े दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन व्यवस्था, कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार, भाजपा से जिला महामंत्री नीरज कुमार, कांग्रेस से एडवोकेट मुकेश, आईएनएलडी से एडवोकेट अमित कुमार, सीपीआई से शरदानंद सोलंकी, बीएसपी से डीआर मलिक व अन्य मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button