AdministrationBreaking NewsPoliticsSonipatबीजेपी

हरियाणा विधान सभा और उच्चतर शिक्षा विभाग के युवा सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

हरियाणा विधान सभा अधिकारियों ने उच्चतर शिक्षा विभाग और सोनीपत जिला प्रशासन के साथ की व्यापक समीक्षा बैठक

सोनीपत, 10 मार्च। हरियाणा विधान सभा की पहल पर युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनप्रतिनिधित्व और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩे के उद्देश्य से 21 मार्च को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को हरियाणा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों ने सोनीपत जिला प्रशासन तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस युवा सम्मेलन में सोनीपत जिले के विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा लगभग 20 महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन में राज्यसभा के उप-सभापति श्री हरिवंश मुख्यातिथि होंगे। वे युवाओं को अपने विचारों से प्रेरित करेंगे। इस मौके पर राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी (कैबिनेट सचिव रैंक) भी उपस्थित रहेंगे। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 और ‘एक राष्ट्र-एक विधायिका’ का सपना पूरा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मंगलवार को उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्रीनिवासन नारायणन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि सम्मेलन में आने वाले युवाओं को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

बैठक के बाद आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सम्मेलन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया, अतिथियों के स्वागत एवं ठहराव की व्यवस्था, सभागार की तकनीकी तैयारियां, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, अग्निशमन सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं, परिवहन प्रबंधन तथा जलपान व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष के सलाहकार रामनारायण यादव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और समन्वित ढंग से सुनिश्चित की जाएं ताकि सम्मेलन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. श्रीप्रकाश, उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) सुभाष चंद्र, उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button