Breaking NewsGohanaPoliticsबीजेपी
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने भाजपा नेता की भतीजी को दिया आशीर्वाद

गोहाना, 11 मार्च : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा बुधवार को भाजपा नेता व कायकिंग एवं कैनानिंग के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के गांव धनाना पहुंचे। वहां पर अनिल शर्मा की भतीजी जस्मीन के शादी समारोह में शिरकत करके जस्मीन को आशीर्वाद दिया और सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।
इस मौके पर जिला गोहाना भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ.राममेहर राठी, भाजपा नेत्री डॉ.रमा बल्हारा, डीएसपी पंजाब पुलिस सतीश पहलवान एवं रामकेश पहलवान, कथूरा ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश कुमार,बिजेंद्र शास्त्री,बलबीर शास्त्री, ऋषिराम शर्मा, सन्तोष देवी, अनिल ढूल, सोनू नंबरदार आदि ने भी जस्मीन देवी को आशीर्वाद दिया।



