AdministrationBreaking NewsGohanaSonipatगन्नौर

डीसी की अध्यक्षता में गोहाना के लघु सचिवालय में आयोजित हुआ समाधान शिविर

समाधान शिविर के दौरान प्राप्त हुई 24 शिकायतें, ज्यादातर शिकायतें अवैध कब्जों को हटवाने व इंतकाल से संबंधित, जल्द से जल्द शिकायतों के समाधान के निर्देश

गोहाना (सोनीपत), 12 मार्च। उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में गोहाना के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान 24 शिकायतें प्राप्त हुई। समाधान शिविर के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों में अधिक शिकायत अवैध कब्जों को हटवाने व इंतकाल, रजिस्ट्ररी करवाने से संबंधित रही। सभी शिकायतो पर सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने व मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर गोहाना वासियों की शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करे, अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समाधान शिविर के दौरान गुरूवार को 24 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें गांव कथूरा के खरीद केंद्र पर गेहूं की सरकारी खरीद करने बारे, गांव कथूरा में सरकारी कार्य में बाधा डाल रही पब्लिक हेल्थ विभाग की दीवार हटवाने बारे, दुकान की रजिस्ट्री करवाने बारे, जसराणा गांव में खेतों के रास्ते पक्के करवाने बारे, इंतकाल करवाने बारे, छिछड़ाना गांव के शिकायतकर्ता की अवैध कब्जा हटवाने बारे की शिकायत, परिवार पहचान पत्र को ठीक करवाने बारे, बिजली व पानी से संबंधित शिकायतें प्राप्त इुई।

इन सभी शिकायतों पर सुनवाई करते उपायुक्त सुशील सारवान ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अंजली श्रोत्रिय, डीसीपी भारती डबास, डीएफओ रेनू बाला, बीडीपीओ परमजीत व पुनम चंदा, एक्सईएन पंचायती राज कुलबीर फौगाट व अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

लिवासपुर गांव में गली पर किए गए अवैध कब्जों में निरीक्षण के निर्देश

सीटीएम की अध्यक्षता मेें आयोजित समाधान शिविर के दौरान प्राप्त हुई 18 शिकायतें

सोनीपत, 12 मार्च। सीटीएम डाॅ. अनमोल ने शिकायतकर्ता की लिवासपुर गांव में गली पर किए गए अवैध कब्जों की शिकायत पर सुनवाई करते हुए संबधित अधिकारी को मौके पर जाकर निरीक्षण के निर्देश दिए। सोनीपत के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान 18 शिकायतें प्राप्त हुई। गुरूवार को सीटीएम डाॅ. अनमोल की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में जिलावासियों ने सीटीएम के समक्ष 18 शिकायतें रखी, जिसमें इंतकाल, परिवार पहचान पत्र में एक से अधिक मीटर दर्ज होने से संबंधित शिकायत व अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।

समाधान शिविर के दौरान खेवड़ा गांव में गली के बीच में बिजली का खंबा होने से आने वाली समस्या की शिकायत व जगदीशपुर गांव में गली में ट्रासफार्मर होने की शिकायत प्राप्त हुई, जिसपर सीटीएम डाॅ. अनमोल ने यूएचबीवीएन के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

अन्य शिकायतों में रिहायशी प्रमाण-पत्र से संबंधित शिकायत, जेसीबी से फलों का बगीचा नष्ट करने की शिकायत, मकान पास होने पर राशि की किस्त न मिलने की शिकायत, पंचायती जमीन पट्टे पर लेने के बावजूद जमीन का कब्जा न मिलने की शिकायत प्राप्त हुई। जिसपर सीटीएम डाॅ. अनमोल ने कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान एसीपी राजपाल सिंह व अन्य सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

गन्नौर समाधान शिविर में प्राप्त हुई 04 शिकायतें

गन्नौर (सोनीपत)। गुरूवार को गन्नौर के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान 04 शिकायतें प्राप्त हुई। समाधान शिविर का आयोजन एसडीएम प्रवेश कादियान की अध्यक्षता में हुआ। समाधान शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र में आय से संबंधित, बिजली व पानी की शिकायतें प्राप्त हुई। जिसपर एसडीएम प्रवेश कादियान ने कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button