पार्सलों मे रखा सामान चोरी करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल

गोहाना, 13 मार्च । जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने पार्सलों मे रखा सामान चोरी करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहित पुत्र रामकरण निवासी गांव आहुलाना जिला सोनीपत हाल वजीरपुरा, गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 29 जुलाई 2025 को अमित पुत्र राजकुमार निवासी गांव गतौली जिला जीन्द ने थाना शहर गोहाना मे शिकायत दी कि मैं सिक्योरिटी ऑफिसर, डिलीवरी लिमिटेड के पद पर कार्यरत हूँ। हमारी कंपनी ग्राहकों को समय पर एवं सुरक्षित उत्पाद डिलीवर करने का कार्य करती है। हाल ही में कंपनी को गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई कि हमारे कर्मचारियों सोनू, दीपक व रोहित द्वारा डिलीवरी के दौरान पार्सलों में रखा सामान चोरी किया गया। कर्मचारी रोहित द्वारा दिए गए कथन के अनुसार, पूर्व कर्मचारी मोहित की मिली-भगत से सोनू, दीपक ने मिलकर पार्सलों के अंदर रखे उत्पादों को चोरी करने का कार्य किया। रोहित ने यह भी स्वीकार किया है कि एक एलईडी टीवी उसने स्वयं चोरी की थी। और कुछ शिपमेंट जिसमें तीन AC व दो LED 23 मई 2025 को गोहाना में प्राप्त हुए थे और इसी दिन डिलिवरी के लिए सेंटर से बाहर गए थे। जो रोहित व सोनू लेकर गये थे। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना शहर गोहाना मे अभियोग दर्ज किया गया था।
थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम मे नियुक्त सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी रोहित पुत्र रामकरण निवासी गांव आहुलाना जिला सोनीपत हाल वजीरपुरा, गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से एक LED बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है।



