AdministrationBreaking NewsGohanaSonipat

डीसी ने किया गोहाना के नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण

-स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था तथा विभिन्न सुविधाओं का लिया जायजा

गोहाना (सोनीपत), 12 मार्च। उपायुक्त सुशील सारवान ने गुरुवार को गोहाना के नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था तथा विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में बीपी जांच, एक्स-रे सुविधा, दवा वितरण व्यवस्था तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं।

इस अवसर पर सीएमओ डाॅ. ज्योत्सना, डाॅ. दिनेश छिल्लर, डाॅ. श्याम सुंदर, व अन्य मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button