PoliticsState

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन में विस्तार किया, एक विधानसभा में 4 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति,

पहली सूची में प्रदेश की 90 विधानसभाओं में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन में विस्तार किया है। राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की है। AAP ने इससे पहले जिला स्तर तक के संगठन की घोषणा कर दी थी। इसमें एक विधानसभा स्तर पर चार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पहली सूची में प्रदेश की 90 विधानसभाओं में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।

अब गांव कमेटियां होंगी घोषित
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि इसके बाद सर्कल स्तर और गांव कमेटियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर बैठकों का दौर जारी है। गांव और बूथ स्तर पर आम आदमी पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

यहां देखें पदाधिकारियों की सूची…
अंबाला के नारायणगढ़ से राहुल कात्यान, अंबाला कैंट से जरनैल सिंह, अंबाला सिटी से सोनू आनंद, तोशाम से डॉ. दयानंद, भिवानी से राजेश ठेकेदार बवानी खेड़ा से सुरेंद्र धानक को ब्लॉक प्रधान बनाया गया। चरखी दादरी से आनंद भांभू, भादरा से कैप्टन सत्यावीर सिंह, फरीदाबाद के पृथला से जगदेव, बल्लभगढ़ से जीत सिंह, फतेहाबाद के टोहाना से सुशील, चरखी दादरी से आनंद भांभू, सुरेंद्र साहू, महेंद्र सिंह, विशाल को ब्लॉक प्रधान बनाया।

भादरा से कैप्टन सत्यावीर सिंह, उमेश, हनुमान, विकास को ब्लॉक प्रधान बनाया। फरीदाबाद के पृथला से जगदेव को ब्लॉक प्रधान बनाया गया। बल्लभगढ़ से जीत सिंह, टोहाना से सुशील और फतेहाबाद से साधुराम को ब्लॉक प्रधान बनाया।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button