आजाद हिन्द देश भक्त मोर्चा ने गोहाना के उत्तम नगर में स्थित सैनभगत धर्मशाला में स्व. कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई
आजादी से पहले 2, बाद में 18 बार जेल गए कर्पूरी ठाकुर : दांगी
गोहाना :- 24 जनवरी : बिहार के दो बार सी. एम. रहे कर्पूरी ठाकुर देश के आजाद होने से पहले दो बार तथा बाद में 18 बार जेल गए। बुधवार को यह खुलासा आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने किया।
दांगी महम रोड पर उत्तम नगर में स्थित सैनभगत धर्मशाला में स्व. कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मरणोपरांत कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित करने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
मुख्य वक्ता आजाद सिंह दांगी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर के पितोझिया में हुआ। वह सामाजिक न्याय के पुरोधा थे वह स्वाधीनता सेनानी के साथ शिक्षक भी थे। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह पिछड़ी जातियों को हर स्तर पर 27 प्रतिशत का राजनीतिक आरक्षण प्रदान करे।
इस अवसर पर डॉ. सुभाष सैन, दिलबाग बाजवान, भीम सैन, सुरेश पवार, जगमहेंद्र बाजवान, राजपाल कश्यप, मुखत्यार सिंह दांगी, राम निवास पांचाल, धर्मबीर सैन, जय सिंह सैन आदि भी मौजूद रहे।


