Breaking NewsGohanaPatriotism

गोहाना के आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे ने दीनबंधु चौधरी छोटू राम की 79 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया

मुस्लिमों के रहबर-ए-आजम, हिंदुओं के दीनबंधु थे छोटू राम : दांगी

गोहाना :-9 जनवरी : चौ. छोटू राम की हिंदुओं और मुस्लिमों में समान पैठ थी। जहां मुस्लिम उन्हें रहबर-ए-आजम कह कर पुकारते थे, वहीं हिंदू दीनबंधु मानते थे। मंगलवार को यह टिप्पणी आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की।

आजाद सिंह दांगी पुराने बस स्टैंड पर स्थित दीनबंधु के प्रतिमा स्थल पर उनकी 79वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। मोर्चे के मुख्य संरक्षक ने कहा कि चौ. छोटू राम की पार्टी ने 1937 में हुए विधानसभा चुनावों में तब के संयुक्त पंजाब में 175 में से 99 सीटों पर विजय हासिल की थी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत दहिया ने की। उन्होंने कहा कि किसानों और गरीबों के हितों की रक्षाके लिए दीनबंधु अनेक बार अंग्रेजों से भिड़े। जनता उन्हें राय बहादुर के नाम से संबोधित करती थी। उनका निधन 9 जनवरी 1945 को हुआ। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह मलिक, रोहतास अहलावत, मदन लाल अत्री, राजपाल कश्यप, सुरेश शर्मा, सुरेश कश्यप, मोहित मोर, प्रवेश शर्मा, रणधीर राठी, धर्मपाल नरवाल, धर्मबीर मलिक, धर्मबीर कालीरामण आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button