
गोहाना खबर अब तक :- शहर निवासी दलबीर डांगी संस्कार भारती गोहाना के दुबारा अध्यक्ष चुने गए हैं और सचिव की जिम्मेवारी कुलदीप चहल को सौंपी गई है। सोमवार को हुई संस्कार भारती की आम सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करने के साथ-साथ संस्था की गतिविधिया बढ़ाने का भी फैसला लिया गया।
संस्कार भारती की गोहाना इकाई की आम सभा की बैठक गोहाना में गुढ़ा रोड स्थित जेएलएन किड्स स्कूल में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा। संस्था के प्रांत प्रतिनिधि के रूप में प्रांत साहित्य विधा प्रमुख रामफल खटकड़ मौजूद रहे। नए चुनाव से पहले कार्यकारी मंत्री संतलाल रोहिल्ला ने मंच संचालन किया और सभा के समक्ष गत वर्ष का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष आशीष गोयल ने गत वर्ष के कोष का विवरण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष दलबीर डांगी द्वारा गत वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा व इकाई कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और अपनी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। प्रांत प्रतिनिधि रामफल खटकड़ ने नए सत्र के लिए पुन: अध्यक्ष के दायित्व के लिए दलबीर डांगी के नाम की घोषणा की। पुन: मनोनीत अध्यक्ष दलबीर डांगी द्वारा नई कार्यकारिणी के अन्य दायित्व की घोषणा सभा के सामने की ।
दलबीर डांगी को दुबारा अध्यक्ष चुने जाने के अलावा परमानंद लोहिया व सुरेंद्र विश्वास संरक्षक के सम्मान से नवाजे गए। निदेशक विक्रम सैनी रहेंगे। उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी अशोक अरोड़ा को, सह सचिव अजय वर्मा, कोषाध्यक्ष संतलाल रोहिल्ला, सह कोषाध्यक्ष बजरंग गुप्ता, प्रचार प्रसार प्रमुख रवि सैनी, साहित्य विधा प्रमुख निर्मल वत्स व राजीव पाराशर (संयुक्त रूप से), लोक कला विधा प्रमुख मनोज जाले, भू अलंकरण विधा प्रमुख रेखा रोहिल्ला, प्राचीन कला विधा प्रमुख कुसुम रोहिल्ला, संगीत विधा प्रमुख दीपक कश्यप और दृश्य श्रव्य विधा प्रमुख का दायित्व जितेंद्र धीमान को सौंपा गया। अन्य सदस्य मीना डांगी, मीना सैनी, उषा बंसल, रेनू सैनी, रीनू धीमान, प्रियंका जाले, रामनिवास बूरा, मंजू बाला, ललित गोयल, आशारानी, सरोज गुप्ता, ज्योति गोयल, श्रेष्ठा चहल, शिल्पी वर्मा, सुमित सैनी, पवन प्रजापत, कविता प्रजापत, अनिल जाटान व राकेश गंगाना भी बैठक में शामिल रहे।
—-



