AdministrationBreaking NewsSonipat

अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी – चेयरपर्सन मोनिका दहिया

चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश, गांवों में विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करवाना सुनिश्चित करें

सोनीपत, 19 नवंबर। जिला परिषद हॉल में गुरुवार को जिला परिषद सोनीपत सदन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने की। बैठक के दौरान उन्होंने वार्ड पार्षदों एवं संबंधित अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जानी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे हो सकें।

बैठक में गांवों के रास्तों एवं गलियों का निर्माण, चैपालों का निर्माण एवं नवीनीकरण, एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाली सड़कों, स्ट्रीट लाइट कनेक्शन, स्टेडियम एवं पार्कों की चारदीवारी सहित अन्य विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में संबंधित जिला पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही वार्डों में आवश्यकतानुसार नए विकास कार्य करवाने एवं उनके लिए स्वीकृति की मांग भी रखी। पार्षदों ने गांवों में नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में करवाए गए विकास कार्यों के लिए चेयरपर्सन का आभार भी व्यक्त किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अनमोल ने पार्षदों को जानकारी देते हुए बताया कि परिवार पहचान पत्र, बिजली, पानी एवं पेंशन व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक उपमंडल के एसडीएम कार्यालय में सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे उपस्थित रहते हैं।

उन्होंने कहा की समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन सहित अन्य समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवाया जाता है। उन्होंने सभी पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांवों के लोगों को इन शिविरों के बारे में जागरूक करें, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अलंकृता, बीडीपीओ राजेश, बीडीपीओ दिगंबर, बीडीपीओ पूनम, राजबीर दहिया, जिला पार्षद तकदीर, रवि इंदौरा, कविता, संजीव, संजय सहित अन्य जिला पार्षद एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button