मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीसी के माध्यम से उपायुक्तों के साथ की फसलों से संबंधित विभिन्न एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा
उपायुक्त नेहा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मंडियों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 19 नवंबर। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपायुक्तों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में फसलों के भंडारण, मंडियों से फसलों की लिफ्टिंग, मंडियों में पर्याप्त स्थान की उपलब्धता तथा एग्रीस्टैक के क्रियान्वयन सहित विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत उपायुक्त नेहा सिंह ने जिला के संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में पर्याप्त जगह की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजे जाएं, ताकि फसलों के भंडारण और खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
इस दौरान डीएफएससी राजेश्वर मुद्गिल, सीएमजीजीए सारिका विनोद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


