नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ उपमंडलीय समाधान शिविर, अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
सभी लंबित शिकायतों के समाधान के लिए एक सप्ताह में अपनी जवाबदेही स्पष्ट करें सभी अधिकारी: नायब तहसीलदार हेमंत कुमार


गोहाना(सोनीपत),26 नवंबर। गोहाना में उपमंडलीय स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन गुरुवार को नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत कुमार की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को एसडीएम ने गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में विधवा पेंशन चालू करवाने, इंतकाल दर्ज करवाने बारे, पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को रुकवाने बारे, फैमिली आईडी ठीक करवाने जैसी शिकायतें प्राप्त हुई। नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की मौके पर जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है, इसलिए अधिकारी शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कई शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू करवाई गई।
समाधान शिविर में एसडीएम कार्यालय के उप अधीक्षक आत्म प्रकाश, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से एसडीओ राजेंद्र प्रसाद मेहरा बिजली विभाग से एसडीओ कपिल यादव, जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ सुनील कुमार, सहायक रजिस्टार प्रशांत कुमार, सीएम एमिनेंट पर्सन मुकेश रोहिला व ओमवीर वत्स तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से एएफएसओ राजेश हुड्डा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



