Breaking NewsBusinessGohana

जीएसटी वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, समय रहते प्रक्रिया पूरी करवाएं : सीए सुमित मित्तल

सीए एसोसिएशन गोहाना की मासिक बैठक में जीएसटी नियमों व पोर्टल में हुए बदलावों पर हुई चर्चा, व्यापारियों और उद्यमियों से समय पर रिटर्न दाखिल करने की अपील

 

गोहाना, 19 नवम्बर। सीए एसोसिएशन गोहाना की मासिक बैठक बुधवार को एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए सुमित मित्तल ने की। बैठक में जीएसटी पोर्टल और नियमों में हाल ही में हुए तकनीकी बदलावों के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक जीएसटी रिटर्न GSTR-9 एवं GSTR-9C दाखिल करने की प्रक्रिया और निर्धारित समय-सीमा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सीए करमबीर लाठवाल, सीए नवीन गर्ग, सीए पारुल गुप्ता, सीए हिमांशु, सीए सौरभ गोयल, सीए अदिति और सीए ऋतिक जिंदल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सीए सुमित मित्तल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए GSTR-9 और GSTR-9C दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों, उद्यमियों और दुकानदारों को वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया अंतिम समय तक नहीं टालनी चाहिए। इसके लिए अपने बही-खातों, बिक्री और खरीद के आंकड़ों तथा पहले दाखिल किए गए जीएसटी रिटर्न का समय रहते मिलान करवाना जरूरी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि वार्षिक रिटर्न दाखिल करने से पहले सभी वित्तीय रिकॉर्ड और जीएसटी से संबंधित आंकड़ों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति सामने आने पर उसे समय रहते ठीक किया जा सके। अंतिम दिनों में जीएसटी पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक होने अथवा तकनीकी दिक्कतें आने के कारण रिटर्न दाखिल करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में करदाताओं को पहले से ही आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

सीए एसोसिएशन गोहाना ने क्षेत्र के सभी व्यापारियों, दुकानदारों और उद्यमियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की पेनल्टी, तकनीकी परेशानी या अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने के लिए अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट अथवा कर सलाहकार से समय रहते संपर्क करें। एसोसिएशन ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर वार्षिक रिटर्न दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि जीएसटी संबंधी अनुपालना सुचारू रूप से पूरी हो सके।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button