एसजीटी डेंटल कॉलेज को दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डॉ. सुमित सिंह फुकेला भी सम्मानित

गुरुग्राम, 28 नवंबर । एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम के एसजीटी डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान अपने नाम किए हैं। ‘वॉयस ऑफ हेल्थकेयर’ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय दंत चिकित्सा सम्मेलन में संस्थान को दो अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
संस्थान को पहला सम्मान ‘डेंटल रिसर्च एंड डेवलपमेंट में उत्कृष्ट योगदान’ (संगठनात्मक श्रेणी) के लिए प्रदान किया गया। वहीं, दूसरा सम्मान ‘डेंटल रिसर्च में विशिष्ट योगदान’
(व्यक्तिगत श्रेणी) के अंतर्गत एसजीटी यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज के डीन डॉ. सुमित सिंह फुकेला को प्रदान किया गया।
ये सम्मान शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध एवं अनुसंधान में नवाचार, वैज्ञानिक योगदान तथा दंत चिकित्सा शिक्षा और रोगी देखभाल के क्षेत्र में संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।
इस उपलब्धि पर आभार व्यक्त करते हुए डॉ. सुमित सिंह फुकेला ने डॉ. अतुल नासा, डॉ. शालिनी, डॉ. नम्रता, सभी विभागाध्यक्षों, सुश्री सुमन, श्री ऋषि और डॉ. भारती के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया।
उन्होंने विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों और संकाय सदस्यों को भी इस उपलब्धि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति या विभाग की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और निरंतर योगदान का परिणाम है। संस्थागत उत्कृष्टता साझा दृष्टिकोण, आपसी सहयोग और शोध एवं नवाचार की मजबूत संस्कृति से ही संभव होती है।
उल्लेखनीय है कि ‘वॉयस ऑफ हेल्थकेयर’
भारत का अग्रणी स्वास्थ्य क्षेत्र केंद्रित संवाद, मीडिया एवं सहयोग मंच है। इसका उद्देश्य देश के स्वास्थ्य सेवा तंत्र को मजबूत बनाने, स्वास्थ्य संबंधी नीतियों पर विमर्श को बढ़ावा देने तथा चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी विकास को प्रोत्साहित करना है।



