Breaking NewsEducationGohanaPatriotism

आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा-सावित्री बाई फुले ने नारी शिक्षा के लिए अर्पित कर दिया जीवन

गोहाना :-3 जनवरी : आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने बुधवार को कहा कि सावित्री बाई फुले ने अपना पूरा जीवन नारी शिक्षा के उत्थान के लिए अर्पित कर दिया। वह अपने मोर्चे और राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुए जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने की। मार्गदर्शन मंच के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने किया। आजाद सिंह दांगी ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने भारत में नारी शिक्षा की अलख उस पुरातन समय में जगाई जब अधिकांश परिवार बेटियों की पढ़ाई के सख्त खिलाफ थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रामेश्वर दास सैनी ने कहा कि सावित्री बाई फुले के पति महात्मा ज्योति बाई फुले शिक्षा के अग्रदूत थे। यह पति के सहयोग का ही सफल था जो सावित्री बाई फुले नारी शिक्षा के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास रच पाई।

इस अवसर पर प्रेम लाल आर्य, रोहतास अहलावत, सुभाष वर्मा, रमेश मेहता, राजपाल कश्यप, सतबीर पौडिया, श्रीभगवान कल्सन, सुरेश शर्मा, उधम सिंह और धर्मपाल नरवाल आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button