Breaking NewsGohanaPatriotismReligionSocial

गोहाना के आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के तत्वावधान में स्वामी श्रद्धानंद के 97 वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

गोहाना :-शहर में सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में देशभर में अनेकानेक गुरुकुल और स्कूल स्थापित करने वाले स्वामी श्रद्धानंद जी का शनिवार को 97 वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आर्य समाज के अध्यक्ष प्रेमलाल आर्य मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने मोर्चा के सदस्यों के साथ मिलकर स्वामी श्रद्धानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। प्रेमलाल आर्य ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद महान समाज सुधारक थे। वह भारत के शिक्षाविद स्वतंत्रता संग्राम और आर्य समाज सेनानी थे उन्होंने पूरा जीवन स्वामी दयानंद की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वह भारत के उन महान राष्ट्र भक्त सन्यासियों में अग्रणी थे, जिन्होंने अपना जीवन स्वाधीनता, स्वराज, शिक्षा और वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। इस मौके पर मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जी का वास्तविक नाम मुंशी राम विज था। वह अपने पुलिस अधिकारी पिता नानक चंद विज के साथ स्वामी दयानंद का प्रवचन सुनने ऐसे गए कि उनका कायाकल्प हो गया और वह मुंशी राम से सीधे श्रद्धानंद बन गए।

यह खुलासा आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने किया। इस मोके पर शहरी अध्यक्ष सुभाष वर्मा, साधुराम, श्रीभगवान कलसन, हवा सिंह नंबरदार, अशोक आर्य, चंद्र लठवाल, हर्षित, समर्थ, आशीष, विक्रांत, जुबिन आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button