हरियाणा के पानीपत में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की रैली , विपक्ष का एजेंडा है मम्मी बड़ी नाराज है, राहुल गांधी शादी कर लो।
केंद्रीय खेल मंत्री शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से पानीपत में पहुंचे। यहां पहुंचने पर करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
हरियाणा के पानीपत में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की रैली शुरू हो गई है। यहां उन्होंने कहा कि विपक्ष का एजेंडा है मम्मी बड़ी नाराज है, राहुल गांधी शादी कर लो। 9 साल पहले जब नरेंद्र मोदी ने चुनावों का ऐलान किया तब कांग्रेस ने कहा था कि ये बर्तन मांजने वाली का गरीब परिवार का बेटा क्या चुनाव लड़ेगा।
इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से पानीपत में पहुंचे। यहां पहुंचने पर करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
रेलवे स्टेशन से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के एल्डिको स्थित आवास पर चाय नाश्ते के लिए गए। जहां रास्ते में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला पहलवानों के मुद्दे पर उन्हें काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस ने उनको हटाना चाहा। यहां दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई।
CM मनोहर लाल का पानीपत दौरा रद्द
इस रैली की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल को करनी थी, लेकिन शुक्रवार रात को ही किन्हीं कारणों के चलते उनका पानीपत दौरा रद्द हो गया। कार्यक्रम की कमान सांसद संजय भाटिया ने संभाली।
चुनाव को लेकर भाजपा एक्शन मोड में
अगले साल होने वाले चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी ने प्रदेश भर में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और प्रदेश के नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्रियों के दौरे व रैलियों का क्रम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नई अनाज मंडी में रैली कर रहे हैं। कांग्रेस जहां जन मिलन कार्यक्रम कर रही है तो भाजपा भी केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लोकसभा क्षेत्रों में रैलियां कर रही है।