Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

क्रांतिकारी राव तुलाराम 1857 की क्रांति के महानायक थे : जगबीर मलिक

गोहाना :-9 दिसम्बर : शनिवार को गांव वजीरपुरा गांव में क्रांतिकारी राव तुलाराम की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गोहाना हलके के विधायक जगबीर सिंह मलिक और विशिष्ट अतिथि आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी थे।

मुख्य अतिथि और विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि तुलाराम 1857 की क्रांति के महानायक थे। उन्होंने आजादी की प्रथम क्रांति में खुद को स्वतंत्र घोषित करते हुए अंग्रेजों से युद्ध किया। पिता के देहांत के बाद 14 वर्ष की आयु में उन्होंने राजगद्दी को संभाला था। अंग्रेज जब उनकी रियासत पर कब्जा करने लगे तो उनका खून खौल उठा और उन्होंने अंग्रेजों के साथ डटकर युद्ध किया। उन्होंने अंग्रेजी साम्राज्य की नींव को हिला कर रख दिया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा कि राव तुलाराम ने 1857 की क्रांति में ऐसा जौहर दिखाए कि अंग्रेज उसकी सेना का एक सिपाही मारते तो उसके बदले में वह 10 अंग्रेजों को मौत के घाट उतारते थे। उनकी 37 वर्ष की आयु में काबुल में मृत्यु हो गई थी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चांदराम बैरागी ने की। इस मौके पर राजपाल कश्यप, सतीश यादव, विनोद यादव, दयानंद यादव, रामकुमार यादव, जगदीश यादव, सूरजमल यादव, उमेद यादव, रामवीर बैरागी, रामकुमार, चतर सिंह जांगड़ा, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button