Gohana

हरियाणा के गोहाना और पिल्लूखेड़ा में 2 ट्रेनों में बम की सूचना से हड़कंप

पानीपत से रोहतक जा रही पैसेंजर ट्रेन को गोहाना रेलवे स्टेशन और पानीपत से जींद जा रही दूसरी पैसेंजर गाड़ी काे पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। गोहाना में रोहतक से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।

हरियाणा के सोनीपत और जींद में दो अलग अलग पैसेंजर ट्रेनों में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पानीपत से रोहतक जा रही पैसेंजर ट्रेन को गोहाना रेलवे स्टेशन और पानीपत से जींद जा रही दूसरी पैसेंजर गाड़ी काे पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। गोहाना में रोहतक से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।

पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे हैं। रेलवे स्टेशन के साथ ट्रेनों को भी पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। पुलिस इन दोनों ट्रेनों का कोना कोना छानने में लगी है। सर्च अभियान की वीडियो ग्राफी भी की जा रही है। साथ ही जीआरपी हेडक्वार्टर में बम की सूचना देने वाले की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

बताया गया है कि जींद से पानीपत के रास्ते रोहतक तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 04008 में जीआरपी को बम की सूचना मिली। इसको लेकर शुक्रवार दोपहर किसी व्यक्ति ने जीआरपी हेडक्वार्टर के कंट्रोल रूम में फोन कर गाड़ी में बम होने की जानकारी दी। इसके बाद रेलवे और जीआरपी में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने ट्रेन की लोकेशन देखी और फिर इसे गोहाना रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों ने पूरी ट्रेन और रेलवे स्टेशन को घेर रखा है। ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को आनन फानन में बाहर निकाला गया। इसके बाद यात्रियों को रेलवे प्लेटफार्म से भी दूर करते हुए स्टेशन को खाली कराया गया है। रेलवे पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस के कई अफसर भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान यात्री पूरी तरह से दहशत में हैं। ट्रेन के हर डिब्बे की बड़ी बारीकी से जांच की जा रहा है। बम को लेकर फोन करने वाले की भी तलाश हो रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना हे कि अच्छी प्रकार से जांच पड़ताल के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जाएगा। पहले पूरी तरह से तसल्ली की जाएगी कि इसमें कोई बम है या फिर कोरी अफवाह फैलाई गई है।

पिल्लूखेड़ा स्टेशन पर भी मचा हड़कंप
दूसरी तरफ पानीपत से जींद आ रही पैसेंजर ट्रेन में भी बम रखे होने की सूचना मिली। ट्रेन को पिल्लूखेड़ा में रोकर डॉग स्क्वायड से चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे के मुख्यालय से दोपहर को पानीपत से जींद की तरफ आ रही पैसेंजर ट्रेन नंबर 04971 में बम की सूचना मिली। इस पर रेलवे में हडकंप मच गया और टीमें पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन को रूकवाया।

ट्रेन रूकवाने के बाद यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारा गया और जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया और काफी देर तक सर्च अभियान के बाद बम जैसी कोई चीज बरामद नहीं हुई। राजकीय रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मिलकर ट्रेन की जांच पूरी कर ली है। इस दौरान मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रही।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button