वी.पी. सिंह ने दान की थी 30 हजार बीघा जमीन : आजाद सिंह दांगी
गोहाना :- 27 नवम्बर : आचार्य विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में 1951 में स्व. वी. पी. सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन गरीबों के लिए दान कर दी थी।
सोमवार को यह टिप्पणी आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। दांगी उत्तम नगर स्थित सेन भगत धर्मशाला में दिवंगत पी.एम. की 15 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे।
समारोह की अध्यक्षता सेन भगत धर्मशाला के अध्यक्ष सुभाष सेन ने की। सुभाष सेन ने कहा कि वी. पी. सिंह वंचितों और शोषितों के मसीहा थे।
मुख्य वक्ता आजाद सिंह दांगी ने कहा कि यह वी. पी. सिंह ही थे जिन्होंने पी. एम. की कुर्सी और अपनी सरकार को ताक पर रख कर मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू किया था। इसी रिपोर्ट से पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिला था। एस.सी., एस. टी. एक्ट भी वी. पी. सिंह की देन है।
इस अवसर पर जितेंद्र जांगड़ा, राजपाल कश्यप, सत्य नारायण बाजवान, रामचंद्र, श्रीभगवान, सत्य नारायण, सूरजभान, राजेंद्र, धर्मबीर आदि भी उपस्थित रहे।


