Breaking NewsGohanaPatriotism

गोहाना में महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई ; लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजों के छुड़ा दिए थे छक्के : दांगी

गोहाना :-19 नवम्बर : रोहतक रोड स्थित चोपड़ा कालोनी में रविवार को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। समारोह में नागरिकों ने लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनको याद किया।

मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी थे। उन्होंने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई में बचपन से ही देश प्रेम व त्याग की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी। वे फौलाद का दूसरा नाम थी। स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। बनारस के एक छोटे से गांव में पैदा हुई लक्ष्मीबाई बचपन से ही तेज तर्रार थीं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दांगी ने आगे कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी जिंदगी में कभी हार नहीं मानी। ब्रिटिश आर्मी के सीनियर अंग्रेज अधिकारी ने रानी लक्ष्मीबाई के साहस को देखकर उन्हें सुंदर और चतुर महिला कहा था।

जयंती समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी सावित्री देवी ने की। सावित्री देवी ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने अपनी वीरता से महिला सशक्तिकरण का एक नया इतिहास लिख दिया। इस मौके पर शकुंतला, वंदना, कविता, मीना, राकेश, दीपक, पुनीत, नीलम, सावित्री, शकुंतला, पूनम, सरिता तथा अंजू भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button