Breaking NewsGohanaPoliticsSocial
गोहाना के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने वजीरपुरा गांव में फिरनी का किया शिलान्यास

गोहाना :-18 नवम्बर : शनिवार को गोहाना हलका के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने गांव वजीरपुरा में फिरनी की आधारशिला रखी। विधायक ने ग्रामीणों से अपनी देखरेख में काम करवाने को कहा।
उन्होंने कहा कि अगर निर्माण कार्य में कहीं गड़बड़ी नजर आए तब अधिकारियों या उनको शिकायत करें। गांव की फिरनी खस्ता हालत में होने से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं. ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। फिरनी पक्की बनने के बाद ग्रामीणें को सुविधा मिलेगी।
उधर ग्रामीणों ने विधायक को गांव में पेयजल की समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों से बात करके समाधान करवाया। इस मौके पर ग्रामीण चांद राम, सतीश यादव, भरोसा, भूरा बैरागी, जयपाल बैरागी, सुरता, अनीश आदि मौजूद रहे।



