PoliticsState

B J P- J J P का गठबंधन अमित शाह और दुष्यंत ने किया था इसे वो ही तोड़ेंगे :-अजय चौटाला

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए गठबंधन किया था

हरियाणा में गठबंधन को लेकर बयानबाजी कर रहे भाजपा नेताओं को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने दो-टूक जवाब दिया है। अजय चौटाला ने कहा कि BJP-JJP का गठबंधन गृह मंत्री अमित शाह और डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने किया है। इसे वे ही तोड़ेंगे। अजय चौटाला ने दुष्यंत की कुछ दिन पहले शाह से मुलाकात को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त गठबंधन रहेगा या नहीं रहेगा, वह चुनाव के समय तय किया जाएगा। मंगलवार को अजय चौटाला राज्य के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के साथ रोहतक पहुंचे थे।
भाजपा और जजपा अलग-अलग कार्यक्रम कर रहीं
जब अजय चौटाला से कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं के न पहुंचने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम हैं। भाजपा व जजपा दोनों पार्टियां अलग-अलग अपने कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है। ऐसे में उनकी पार्टी उसकी तैयारी में लगी हुई है।
गठबंधन सरकार चलाने के लिए किया
भाजपा जजपा गठबंधन पर डॉ. अजय चौटाला व मंत्री बबली ने कहा कि गठबंधन सरकार चलाने के लिए किया गया है। चुनावी गठबंधन चुनाव के समय होता है। फिलहाल दोनों पार्टियां अपने-अपने स्तर पर रैलियां कर रही हैं। गठबंधन सरकार मजबूत है। वहीं अजय चौटाला ने कहा कि 2 जुलाई को जुलाना में जजपा की रैली है। उसका निमंत्रण देने के लिए महम हल्के का दौरा कर रहे हैं।
पंचायत मंत्री बोले- कोरोना व किसान आंदोलन से रुका विकास
पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली ने कहा कि ग्रामीणों ने जो मांग रखी है, उनको पूरा किया जाएगा। साथ ही मांगों के आधार पर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महम चौबीसी के कई गांवों का दौरा कर रहे हैं और लोगों के बीच जा रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल व किसान आंदोलन की वजह से विकास कार्य नहीं हो पाए। इसके अलावा दो साल तक पंचायतों के चुनाव नहीं हो पाए। विकास कार्य अधिकारियों की कमी से भी नहीं हो पाए। अब सरकार गांवों में विकास कार्य शुरू करवाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button