Breaking NewsGohanaPolitics

नायब सिंह सैनी के अध्यक्ष बनने से बैकवर्डों का बढ़ेगा भरोसा : सैनी

गोहाना :-28 अक्तूबर : नायब सिंह सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी में बैकवर्ड जातियों का पार्टी में भरोसा बढ़ेगा। शनिवार को यह टिप्पणी भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संदीप सैनी ने की।

संदीप सैनी के नेतृत्व में विभिन्न पिछड़ी जातियों के कार्यकर्ता शहर में पानीपत चुंगी पर स्थित महाराजा शूर सैनी चौक में एकत्र हुए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पी. एम. नरेंद्र मोदी और सी. एम. मनोहर लाल खट्टर ने नायब सिंह सैनी को प्रदेश भाजपा की कमान सौंप कर पिछड़े वर्गों का दिल जीत लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संदीप सैनी ने कहा कि जब से प्रदेश और देश में भाजपा की सरकारें बनी हैं, तब से पिछड़ी जातियों की भलाई के लिए एक से बढ़ कर एक योजनाएं और नीतियां बनाई गई हैं। अब नायब सिंह सैनी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से राजनीतिक प्रतिनिधित्व में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

इस अवसर पर विक्रम सैनी, राकेश सैनी, प्रीतम सैनी, रविंद्र सैनी, जसवंत सिंह,रामचंद्र प्रजापति, हिमांशु सैनी, अनूप कश्यप आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button