AdministrationBreaking NewsGohanaPolitics

हरियाणा में नगर पालिका / परिषद अध्यक्षों को मिलेंगे गाड़ी, सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ

पार्षदों, अध्यक्षों का मानदेय भी बढ़ा चुकी है सरकार

 

गोहाना :-28 अक्तूबर: भाजपा-जजपा गठबंधन की हरियाणा सरकार नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के अध्यक्षों पर पूरी तरह से मेहरबान हो गई है। पहले पार्षदों के साथ अध्यक्षों के मासिक मानदेय में वृद्धि की गई तो अब अध्यक्षों के लिए तीन और सुविधाओं के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये सुविधाएं गाड़ी, सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ उपलब्ध करवाने के हैं। तीनों प्रकार के व्यय नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के कोषों से वहन किए जाएंगे। वाहन के रूप में नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के अध्यक्षों को मारुति डिजायर कार मिलेगी। ये कार राज्य सरकार किराए पर लेगी। इन कारों को किराए पर लेने के लिए साक्षी कैब इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और चैनसन मोटर्स लिमिटेड को निश्चित किया गया है। आदेश में साफ किया गया है कि कार का उपयोग अध्यक्ष केवल ऑफिशियल यूज के लिए कर सकेंगे। इस के लिए 35 हजार रुपए मासिक की अधिकतम व्यय सीमा 2500 किलोमीटर के साथ तय की गई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सिक्योरिटी गार्ड पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस के लिए नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के अध्यक्षों को अपने जिले के डी.सी. को औपचारिक रूप से आवेदन करना होगा। डी.सी. अध्यक्षों के आवेदन को एग्जामिन करेंगे तथा उसके बाद आवश्यकता होने पर सिक्योरिटी गार्ड प्रदान कर देंगे । स्टाफ के तौर पर अध्यक्षों को डाटा एंट्री ऑपरेटर यानी डी.ई.ओ. मुहैया करवाए जाएंगे। डी.ई.ओ. का चयन हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से होगा। चयनित डी.ई.ओ. का कार्यकाल अध्यक्षों के कार्यकाल जितना होगा।

प्रदेश सरकार ने नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के अध्यक्षों की मांगों को पूरा कर उनका जो मान-सम्मान बढ़ाया है, वह विलक्षण है। सुविधाओं में कार, सिक्योरिटी गार्ड और अलग स्टाफ मिलने से अब जनता की पहले से बेहतर सेवा कर सकेंगे।

रजनी इंद्रजीत विरमानी, अध्यक्ष, हरियाणा नगर पालिका एवं नगर परिषद एसोसिएशन

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button