Breaking NewsGohanaPolitics
दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 3 नवंबर की रैली की तैयारी के लिए कसी कमर
गोहाना :-27 अक्तूबर : ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की गोहाना यूनिट की बैठक शुक्रवार को बरोदा रोड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। इस बैठक में 3 नवंबर को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारी पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिटी सब डिवीजन यूनिट के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की तथा संचालन जोगेंद्र नरवाल ने किया। इस बैठक में सर्व कर्मचारी संघ की गोहाना इकाई के सचिव सुरेश यादव भी पहुंचे। अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि रामलीला मैदान की रैली राष्ट्रीय स्तर की रैली है। इस रैली को पुरानी पेंशन को बहाल करवाने, 8वें वेतन आयोग के गठन, 18 महीने से रुके डी.ए. की बहाली तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भंग करवाने के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर जितेंद्र, गुलाब, दीपक, पवन, राम दिया, मोहित, वीरेंद्र, जगदीश आदि भी उपस्थित रहे।



