Breaking NewsGohanaPolitics
पूर्व सी.एम. ओम प्रकाश चौटाला के पड़पोते के कुआं पूजन का दिया न्योता
गोहाना :- 27 अक्तूबर : इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गोहाना हलके के गांवों का दौरा किया तथा पूर्व सी. एम. ओम प्रकाश चौटाला के नवजात पड़पोते के 5 नवंबर को होने वाले कुआं पूजन का न्योता दिया।
गोहाना हलके के पूर्व प्रत्याशी तथा सोनीपत जिले के इनेलो के प्रभारी ओम प्रकाश गोयल के अनुसार ओम प्रकाश चौटाला और स्व. स्नेहलता के पड़पोते, अभय सिंह चौटाला और कांता चौटाला के पोते, अर्जुन सिंह चौटाला और जैस्मिन सिंह के बेटे उधम सिंह का कुआं पूजन 5 नवंबर को सिरसा जिले में तेजाखेड़ा गांव स्थित फार्म हाउस पर होगा। इस कुआं पूजन का ग्रामीणों को निमंत्रण देने के लिए इनेलो कार्यकर्ताओं ने गांवों का दौरा किया। कार्यकर्ता गोहाना हलके के अध्यक्ष दिलबाग मलिक और सोनीपत इनेलो प्रभारी ओम प्रकाश गोयल के साथ बड़वासनी, चिटाना और भठगांव में पहुंचे।



