गोहाना :- गोहाना में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान की खरीद बंद होने से किसान परेशान हैं। मंडी में करीब 50 हजार क्विंटल धान खुले में पड़ा हुआ है। बूंदाबांदी के चलते आढ़तियों व किसानों ने धान को नमी से बचाव करने के लिए तिरपाल से ढकना पड़ा। मंडी के प्रधान विनोद सहरावत ने बताया कि मंडी में अब तक करीब 4.07 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। धान का निर्यात बंद होने से व्यापारियों ने धान की खरीद नहीं की है। किसानों का कहना है कि खुले में फसल बारिश में भीगने से दाने का रंग काला हो जाएगा, जिससे खरीद शुरू होने पर फसल के उचित भाव नहीं मिलेंगे।
निर्यातकों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिन खरीद बंद रखी है। बारिश के मौसम को देखते हुए आढ़तियों को धान की फसल भीगने से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध करने को कहा है।