Gohana

85 आढ़तियों के 11.57 करोड़ को चूना लगा कर फरार

गोहाना नई अनाज मंडी के एक परिवार की 3 फर्म संचालको ने दिया धोखा

Cheated with 85 jobbers of Gohana in Sonipat, three firm operators ran away with 11.57 crore

गोहाना के आढ़तियों ने तीन फर्म संचालकों पर उनके धान के 11.57 करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया है। पीडि़त आढ़तियों ने मामले की शिकायत डीसीपी गोहाना को दी है। जिसके बाद सिटी थाना गोहाना पुलिस ने अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि धान की फसल के रुपयों के साथ ही साढ़े तीन करोड़ रुपये ब्याज की देनदारी भी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रधान विनोद सहरावत ने डीसीपी को शिकायत देकर दर्ज कराया मुकदमा
गोहाना अनाज मंडी के प्रधान विनोद सहरावत ने डीसीपी को शिकायत दी कि सतबीर जैन, राहुल जैन और नितिन जैन ने फर्म बनाकर गोहाना अनाज मंडी में कार्यालय बना रखा है। तीनों ने मिलकर गोहाना के 85 आढ़तियों से धान की खरीद की थी। धान के बदले तीनों को आढ़तियों के 11 करोड़ 57 लाख रुपये देने थे।

इसके साथ ही उनकी साढ़े तीन करोड़ रुपये की ब्याज की राशि भी थी। उन्हें पता लगा कि 13 जून की रात को तीनों अपने परिवार संग अपनी गाडिय़ों में भाग गए हैं। इससे आढ़तियों को भारी नुकसान की आशंका है। उन्होंने डीसीपी से मामले में कार्रवाई कर उनकी नकदी वापस दिलाने की मांग की। जिस पर डीसीपी के निर्देश पर सिटी थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जाँच कर रही है

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button