GohanaPatriotism

लाला हरदयाल ने बनाई थी गदर पार्टी : दांगी

गोहाना :- 14 अक्तूबर : अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए जिस गदर पार्टी का गठन किया गया था, उसके निर्माता लाला हरदयाल थे। शनिवार को उनकी 139वीं जयंती पर यह खुलासा आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने किया। दांगी शहर की रहबारी चौपाल में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता पिछड़ा एवं अनुसूचित समाज महासभा के अध्यक्ष धूलाराम ने की। मुख्य वक्ता दांगी ने कहा कि लाला हरदयाल का जन्म 14 अक्तूबर 1884 को दिल्ली में हुआ था लाला हरदयाल ने विदेशों में से भारतीयों को देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। धूलाराम ने कहा कि लाला हरदयाल ने देश छोड़ने के बाद जन्मी अपनी बेटी का मुंह तक नहीं देखा, ब्रिटिश शासन के वजीफे को भी ठुकरा दिया। इस अवसर पर सतबीर रहबारी, राजपाल कश्यप, रमेश मेहता, हरभगवान चोपड़ा, भीम सिंह, कर्ण सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button