गोहाना :- 13 अक्तूबर : दिल्ली में नरेला के जूता कारोबारी नवीन गुप्ता पुत्र स्व.दया सागर गुप्ता शुक्रवार को ठसका गांव स्थित श्री नंदलाला गौधाम गौशाला में पहुंचे। उन्होंने पितृपक्ष में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गौशाला को 16 सवामनी दलिया और एक तूड़े की ट्राली भेंट किए।नवीन गुप्ता की नरेला में शू फैक्ट्री है। वह लायंस क्लब-गोहाना सिटी के पूर्व अध्यक्ष सुमित मित्तल की प्रेरणा से गौशाला में पहुंचे। गौशाला पधारने पर उनका स्वागत गौशाला के अध्यक्ष सुमेर जैन और प्रवक्ता जगवीर जैन ने किया। नवीन गुप्ता इससे पहले भी गौशाला में एक शेड के निर्माण में विशेष योगदान प्रदान कर चुके हैं।
Related Articles
BS-IV एवं उससे उच्च श्रेणी के वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरियाणा में स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग
6 days ago
स्व. सत्या देवी विरमानी की पावन स्मृति में महादेव रिसॉर्ट मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, संत-महात्माओं व गणमान्य लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
July 8, 2026
Check Also
Close

