गोहाना – विनोद जैन ने बताया कि
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के चेयरमैन बजरंग गर्ग 14 जून 2023 को दोपहर 12 बजे अग्रवाल सत्संग भवन, गोहाना में व्यापारियों की समस्या सुनेगे और पत्रकार वार्ता भी करेंगे व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाया हुआ है। जिसमें व्यापारी व उद्योगपतियों की जो भी समस्या है उन समस्याओं को हल करने के लिए व्यापार मंडल की टीम लगी हुई है। बजरंग गर्ग का यही प्रयास है कि व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा मिले और व्यापार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार मिलें।



