Breaking NewsGohanaPoliticsबीजेपी

भाजपा गोहाना ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की बनाई रणनीति

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और संगठन मंत्री पवन राणा ने पदाधिकारियों से किया वर्चुअल संवाद, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर दिया जोर

 

‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कथूरा मंडल अध्यक्ष अशोक सेन सम्मानित

गोहाना,(अनिल जिंदल) 17 अक्टूबर। भाजपा गोहाना ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने के लिए नई रूपरेखा तैयार की है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं संगठन मंत्री पवन राणा ने गोहाना जिले के शक्ति केंद्र प्रमुखों और संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित इस संवाद में जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, प्रदेश सचिव विकास दहिया सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आमजन के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और संगठन मंत्री पवन राणा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करें। पार्टी की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे परिचित हो सकें। उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और जनसंपर्क गतिविधियों को व्यापक बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

‘मन की बात’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अशोक सेन का सम्मान

वर्चुअल संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए कथूरा मंडल अध्यक्ष अशोक सेन को सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक और प्रदेश सचिव विकास दहिया ने उन्हें सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक विचारों, प्रेरणादायक कार्यों और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, सक्रियता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि कथूरा मंडल अध्यक्ष अशोक सेन की उपलब्धि अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणादायक है। संगठनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने से उनका उत्साह बढ़ता है और दूसरे कार्यकर्ताओं को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

बैठक में संगठनात्मक एकजुटता, प्रभावी जनसंपर्क और जनजागरण गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button