Breaking NewsHealthभिवानी

बीपीएमएस का 45 वां निःशुल्क मेडिकल शिविर 21 अक्टूबर को राधा किशन मित्तल एवं रलिया देवी की पुण्य स्मृति में

अतिशीघ्र बढ़ाया जाएगा संस्था का कार्य क्षेत्र: राजेश चेतन

 

भिवानी, 19 अक्टूबर। भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) का 45 वां निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर 21 अक्टूबर (बुधवार) को जाने माने समाज सेवी स्वर्गीय श्री राधा किशन मित्तल एवं स्वर्गीय श्रीमती रलिया देवी मित्तल जी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र श्री बुद्ध किशोर मित्तल के परिवार द्वारा आयोजित करवाया जाएगा। बता दें कि श्रीमती रलिया देवी मित्तल का नाम महिला अधिकारों के लिए अलग जगाने वाली प्रबुद्ध समाज सेविका के रूप में आदर एवं मान से लिया जाता है। शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित होगा। इसमें दिल्ली के विख्यात चिकित्सक आंखों व स्वास्थ्य की जांच करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शिविर के बारे में जानकारी देते हुए भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और देश के लोकप्रिय एंकर राजेश चेतन ने बताया कि शिविर में दिल्ली के प्रसिद्ध वेणु आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर तथा राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के अनुभवी चिकित्सक आंखों व गले की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि

आवश्यक होने पर मरीजों का चयन नेत्र ऑपरेशन के लिए किया जाएगा। ऐसे मरीजों का आने-जाने, खाने-रहने, चश्मा व 15 दिनों की उचित व आवश्यक दवा का सारा खर्च बीपीएमएस द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘पहले आओ- पहले पाओ’ के आधार पर केवल 300 मरीजों को ही निःशुल्क जांच के लिए टोकन उपलब्ध करवाया जाएगा।

राजेश चेतन ने बताया कि समाज सेवियों के बार- बार आग्रह को देखते हुए संस्था के कार्य एवं विस्तार क्षेत्र को अति शीघ्र बढ़ाया जा रहा है। अब और अधिक डाक्टर मरीजों की स्वास्थ्य रक्षा का दायित्व संभालेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button