बिजली ट्रांसमिशन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे आवश्यक कदम – उपायुक्त नेहा सिंह
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

सोनीपत, 21 अक्टूबर। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबंधित जिला उपायुक्तों के साथ बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी संबंधित जिलों में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
बैठक के दौरान सोनीपत जिले में 765 केवी डी/सी सीकर-नरेला ट्रांसमिशन लाइन तथा 400 केवी डबल सर्किट सिवानी-सोनीपत ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। इस संबंध में उपायुक्त नेहा सिंह ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि जिला में संबंधित ट्रांसमिशन लाइनों के कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


