Breaking NewsHealthSocialभिवानी

बीपीएमएस के 45 वें निःशुल्क शिविर में 140 मरीजों की जांच, 23 का होगा नेत्र ऑपरेशन

बीपीएमएस ने जरूरतमंदों की मदद का संकल्प हर स्तर पर निभाया: संजय गुप्ता 

राधा किशन मित्तल एवं रलिया देवी की पुण्य स्मृति में हुआ आयोजन

भिवानी, 21 अक्टूबर । भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) के 45 वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर में आज 140 मरीजों की ओपीडी हुई। दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सकों की सलाह पर 23 मरीजों का चयन नेत्र ऑपरेशन के लिए किया गया। बड़ी संख्या में मरीजों के गले की जांच भी की गई।

प्रसिद्ध समाज सेवी स्वर्गीय श्री राधा किशन मित्तल एवं स्वर्गीय श्रीमती रलिया देवी मित्तल जी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र बुद्ध किशोर मित्तल के परिवार द्वारा यह शिविर आयोजित करवाया गया। श्रीमती रलिया देवी मित्तल ने नारी सशक्तिकरण के लिए जीवन भर अलख जगाई और अनेक उपायों के माध्यम से गरीब परिवारों की मदद की।

शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में चला। शिविर में आयोजक बुद्ध किशोर मित्तल, राजकुमार गर्ग (परिवार सहित) ,प्रसिद्ध समाजसेवी रामदेव तायल, मनीष मित्तल, ज्ञानीराम मित्तल, रितेश मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सब ने अपना घर का भी निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भिवानी परिवार मैत्री संघ के दायित्व, मिशन, कार्यशैली एवं भावी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बीपीएमएस के संयुक्त सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि शिविर में दिल्ली के प्रसिद्ध वेणु आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर तथा राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के अनुभवी चिकित्सकों ने आंखों व गले की जांच की। उन्होंने बताया कि नेत्र ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का आने-जाने, खाने-रहने, चश्मा व 15 दिनों की उचित व आवश्यक दवा का सारा खर्च बीपीएमएस ने वहन किया ।

संजय गुप्ता ने बताया कि बीपीएमएस ने गरीबों, जरूरतमंदों की हर संभव मदद का संकल्प हर स्तर पर निभाया है। अब तक आयोजित 44 शिविरों में हजारों गरीब व जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई गई। निकट भविष्य में बीपीएमएस के मिशन को और विस्तार दिया जाएगा। संजय गुप्ता ने शिविर आयोजित करने में सहयोग करने वाले समाज सेवियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button