सोनीपत:- द सोनीपत हिंदू एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसाइटी के चुनावों को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 3 से 6 अक्तूबर तक चली नामांकन प्रक्रिया में प्रधान पद के लिए 15 तो उप प्रधान व महासचिव पद के लिए 10-10 उम्मीदारों ने नामांकन किया है। वहीं सोसाइटी सदस्यों के 17 पदों के लिए 79 नामांकन मिले हैं। नामांकन की छंटनी सोमवार को की जाएगी।
शहर की सबसे बड़ी संस्थाओं में से एक द सोनीपत हिंदू एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसाइटी के ढाई साल बाद हो रहे चुनाव में नामांकन करने वालों की सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है। 9 अक्तूबर को नामांकन की छंटनी की जाएगी, वहीं 10 अक्तूबर को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 अक्तूबर को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। 29 अक्तूबर को 887 मतदाता प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष व 17 सदस्य पद के लिए अपने मत का प्रयोग करेंगे।
प्रधान पद के लिए 12 सदस्यों ने किए 15 नामांकन
प्रधान पद के लिए 12 सदस्यों ने 15 नामांकन किए हैं। इसमें महाबीर प्रसाद गर्ग, रोशन लाल सिंगला ने दो नामांकन, सतीश मोहन बंसल ने दो नामांकन, अर्जुन देव मित्तल, जयकंवार जैन, श्रीभगवान गुप्ता ने दो नामांकन, पवन कुमार गुप्ता, अनुज मित्तल, राजीव अग्रवाल, हरीप्रकाश मंगला, ऋषि गर्ग, विनोद कुमार ने नामांकन किए हैं।
उप प्रधान व महासचिव पद के लिए इन्होंने किए नामांकन
उप प्रधान पद के लिए 9 उम्मीदवारों ने 10 नामांकन किए हैं। इसमें जयकंवार जैन, शिव कुमार (भोला), पवन कुमार मित्तल ने दो, अनुज मित्तल, राजीव अग्रवाल, हरीप्रकाश मंगला, ऋषि गर्ग (डॉ.), राजेश मित्तल, विनोद कुमार शामिल हैं।
महासचिव पद के लिए 8 सदस्यों ने 10 नामांकन किए हैं। इसमें जयकंवार जैन, सतीश मोहन बंसल ने दो, अनुज मित्तल, राजीव अग्रवाल, रवि प्रकाश ने दो, ऋषि गर्ग (डा.), देवेंद्र कुमार, विनोद कुमार शामिल हैं।
यह रहेगा शेड्यूल
नामांकन पत्रों की समीक्षा : 9 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से शाम तक।
नामांकन वापस लेने की तिथि : 10 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक।
चुनाव चिह्न वितरण : 12 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तक।
मतदान : 29 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक काठमंडी स्थित हिंदू विद्यापीठ में।
मतों की गिनती व परिणाम : 29 अक्तूबर को मतदान के तुरंत बाद।हिंदू संस्था एक नजर में
हिंदू शिक्षण संस्था 103 साल पुरानी है। इसके 17 शिक्षण संस्थान चलते हैं। साल 2017 में हिंदू संस्था के चुनाव हुए थे, जिसमें हुई खींचतान के कारण चुनाव स्थगित करने पड़े थे। हालांकि बाद में चुनाव हो गए थे। इसके बाद 28 फरवरी 2021 को चुनाव होने थे, लेकिन नए सदस्यों की वोट को लेकर उपजे विवाद में चुनाव नहीं हो पाए थे। इस कारण संस्था पर प्रशासक नियुक्त कर दिया गया था। हिंदू शिक्षण संस्था में 168 सदस्यों का मामला लंबे समय तक चला। 26 मई 2013 को बाबू रामकुमार मित्तल की प्रधानी के समय 168 सदस्य बनाए गए थे। इस विवाद के चलते संस्था में सालों तक खींचतान बनी रही थी।