GameGohana

गीता विद्या मंदिर में विद्या भारती के 34वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह का शुभारंभ

गोहाना :- 29 सितम्बर : विद्या भारती ने इस बार अपने 34वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह का आयोजन शहर के गीता विद्या मंदिर में किया है। तीन दिन के इस उत्सव का शुभारंभ एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ ने किया। क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में हरियाणा के अलावा पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लेह-लद्दाख, चंडीगढ़ और दिल्ली के 229 छात्र और 124 छात्राएं भाग ले रहे हैं।
शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता गीता विद्या मंदिर के अध्यक्ष परमानंद लोहिया ने की तथा संयोजन प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्य वक्ता विद्या भारती के सेवा एवं प्रशिक्षण प्रमुख हर्ष कुमार रहे। उन्होंने कहा कि खेल हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने तथा जीतने के लिए प्रेरित करते हैं। खेल हमारे जीवन में गुणवत्ता का विस्तार करते हैं। मुख्य अतिथि एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ ने कहा कि खेल हमें स्वस्थ रहने का वरदान देते हैं तथा टीम वर्क के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप स्तुति और सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों को श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्या भारती के इन क्षेत्रीय खेलों में कबड्डी, ताइक्वांडो और कराटे की प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिताएं छात्रों के लिए अलग होंगी तथा छात्राओं के लिए अलग। ये प्रतियोगिताएं अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के चार वर्गों में होंगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button