GohanaPatriotism

विधायक जगबीर सिंह मलिक ने शहीद-ए-आजम को किया नमन

गोहाना :- 28 सितम्बर : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 116वीं जयंती पर गुरुवार को शहीद भगत सिंह चौक में पुष्पांजलि से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोहाना हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक जगबीर सिंह मलिक के साथ नमन किया। उधर, एफ.सी.आई. के पूर्व सदस्य अनूप मलिक भी शहीद को श्रद्धासुमन भेंट करने के लिए पहुंचे।  विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि भगत सिंह के लिए उनका धर्म देशप्रेम था। उनके अनुसार 18 सितंबर 1907 को भगत सिंह का जन्म पंजाब के बंगा गांव में हुआ। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह ने राज गुरु और सुखदेव के साथ हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेश सेतिया ने की। मंच संचालन आजाद सिंह दांगी ने किया। इस अवसर पर राज कुमार शर्मा, डॉ.दिलबाग खां, रणदीप उर्फ नान्हा मलिक, धूला राम, साहब राम इंदौरा, बंसी वाल्मीकि, राजपाल कश्यप, सतबीर रहबारी, अरुण जैन,रामफल लठवाल, गुलाब खां, कश्मीरी लाल बावा, चांदराम मलिक, राजबीर शर्मा आदि भी उपस्थित रहे एफ.सी.आई. के पूर्व सदस्य तथा दिग्गज कांग्रेस नेता अनुप मलिक भी शहीद-ए-आजम का पावन स्मरण करने के लिए पहुंचे। उनके साथ आजाद सिंह मलिक, अशोक खोखर, जितेंद्र जांगड़ा, कंवर भावड़, सुभाष मलिक, बिजेंद्र सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button