GohanaReligion

गोहाना में हर्षोल्लास से निकला भगवान वामन अवतार का ऐतिहासिक जलझूलनी डोला

गोहाना :- 25 सितम्बर : पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ द्वारा सोमवार को भगवान वामन का ऐतिहासिक जलझूलनी डोला पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाला गया। यह जलझूलनी डोला शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा तथा स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। जलझूलनी डोले के मुख्य अतिथि सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा थे। अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने की तथा संयोजन ओ.डी. शर्मा, वीरेंद्र जैन, गोविंद गोयल, राम निवास सैनी, अशोक जैन, अरुण सैनी, राहुल सेतिया, पाले राम धीमान, ब्रह्मा सैनी, रामबीर और लाला मिस्त्री की टीम ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्य यज्ञमान समाजसेवी श्रीभगवान गोयल और उनकी पत्नी कमलेश गोयल थे जलझलनी डोले के लिए गोहाना के साथ विभिन्न पड़ोसी शहरों से बैंड बुलाए गए थे। सब झांकियां इस बार उत्तर प्रदेश से आई। झांकियां मुख्य रूप से भगवान वामन, भगवान गणेश, लड्डू गोपाल, खाटू श्याम, मां भगवती और राधा-कृष्ण की थीं। जलझलनी डोले का स्वागत शहर के विभिन्न स्थानों पर एडवोकेट विनोद अग्रवाल, कुलदीपक गोयल, प्रवीण गोयल, संजय जैन, प्रवीण गोयल आदि ने किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button