उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने रविवार को रेलवे रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पंचायत भवन, सुभाष स्टेडियम तथा लघु सचिवालय में बने सरल केंद्र का निरीक्षण किया ; सरल केंद्र में जाकर सफाई व लोगों को दी जा रही सुविधाओं की करी जांच
सोनीपत :- उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने रविवार को रेलवे रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पंचायत भवन, सुभाष स्टेडियम तथा लघु सचिवालय में बने सरल केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरल केंद्र में जाकर सफाई व लोगों को दी जा रही सुविधाओं की बारीकि से जांच की। सरल केंद्र की छत पर उगी घास को लेकर संबंधी जूनियर प्रोग्रामर को फटकार लगाते हुए आदेश दिए कि तुरंत इसकी सफाई करवाई जाए। इसके अलावा उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भी निर्देश दिए की छत पर जहां-जहां भी मरम्मत की जरूरत है तुरंत उसे भी करवाना सुनिश्चित करें।
इसके पश्चात उपायुक्त ने रेलवे रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का निरीक्षण करते हुए कहा कि शहर में लोगों के ठहरने के लिए सरकारी रेस्ट हाउस को सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है और इसी से शहर की विशेष पहचान बनती है। पंचायत भवन का निरीक्षण करते हुए डीडीपीओ को निर्देश दिए की पंचायत भवन बिल्डिंग की मरम्मत व निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करवाएं।
उपायुक्त ने सुभाष स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए खिलाडिय़ों को यहां दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उपायुक्त ने बीडीपीओ कार्यालय में बनाई जा रही ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बीडीपीओ कार्यालय में सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, नगराधीश डॉ. अनमोल, डीडीपीओ राजपाल चहल, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पंकज गौड़, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शर्मिला सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।


