Administration

हरियाणा में एक और वंदेभारत चलाने के लिए रेल मंत्री से मिले तीन सांसद दिया इस रूट का सुझाव

रेलवे की तरफ से जयपुर से चंडीगढ़ रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को योजना बनाई जा रही है। इसे देखते हुए कुरुक्षेत्र से नायब सैनी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मवीर सिंह व हिसार के सांसद बिजेंद्र सिंह ने रेल मंत्री से मुलाकात की है।

Demand raised in Haryana, Three MPs met Railway Minister to run Vande Bharat
                           वंदे भारत ट्रेन

दिल्ली :- उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू की जानी है। इस ट्रेन को जयपुर से चंडीगढ़ रूट पर चलाने के लिए प्रदेश के तीन सांसदों ने वीरवार शाम को रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की है। इन सांसदों में कुरुक्षेत्र से नायब सैनी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मवीर सिंह व हिसार के सांसद बिजेंद्र सिंह शामिल रहे। इन सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र सिवानी, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने की मांग की है।

मुलाकात के दौरान कुरुक्षेत्र, भिवानी-महेंद्रगढ़, व हिसार के सांसद ने की मांग

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ऐसी अटकलें हैं कि रेलवे की तरफ से जयपुर से चंडीगढ़ रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को योजना बनाई जा रही है। इसे देखते हुए इन सांसदों ने रेल मंत्री से मुलाकात की है। गौरतलब है कि इस समय दौलतपुर चौक से लेकर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन वाया चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद होते हुए चलाया जा रहा है। इन ट्रेन को भी वंदे भारत बनाया जाता है।

वहीं भिवानी और हिसार के सांसद ने इस ट्रेन को भिवानी, हिसार से चंडीगढ़ चलाने की मांग की है। इस समय दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस रेल दौलतपुर से दोपहर के समय एक बजे के बाद चलती है और यह अगले दिन दोपहर करीब तीन बजे समय साबरमती पहुंचती हैं। यह रेलगाड़ी कोरोना महामारी के दौरान बंद होने के बाद जब दोबारा शुरू की गई तो यह सप्ताह में तीन दिन तक संचालित की जाती थी। अब यह प्रतिदिन संचालित की जा रही है।

सांसद नायब सैनी के अनुसार
वंदे भारत ट्रेन को जयपुर से चंडीगढ़ रूट पर चलाने की मांग के लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की थी। साथ में भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मवीर सिंह व हिसार के सांसद बिजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में रेलवे की अन्य कई मांगों पर चर्चा की। -नायब सैनी, सांसद-कुरुक्षेत्र।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button