गोहाना में पं. श्रीराम शर्मा की जयंती पर आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के सदस्यो और पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि से दी श्रद्धांजलि
गोहाना :- 20 सितम्बर : स्वाधीनता सेनानी पं. श्रीराम शर्मा की जयंती पर बुधवार को शहर के भगवान परशुराम आश्रम में उन्हें पुष्पांजलि से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के तत्वावधान में हुआ। मोर्चे के संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा कि श्रीराम शर्मा का जन्म 20 सितंबर 1911 को आगरा के एक कृषक परिवार में हुआ। उन्होंने 1971 में हरिद्वार में गायत्री शांतिकुंज की स्थापना की। उन्होंने अपने जीवनकाल में विभिन्न विषयों में बड़ी संख्या में पुस्तकें लिखीं।
आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के संरक्षक दांगी ने कहा कि पं. श्रीराम शर्मा स्वाधीनता संघर्ष में तीन बार जेल में गए। गंगा दशहरे के दिन 2 जून 1990 को वह ब्रह्मलीन हो गए। श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता भगवान परशुराम आश्रम के संचालक सुभाष शर्मा ने की तथा संचालन मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने किया।इस अवसर पर जय किशन शर्मा, मुखत्यार सिंह दांगी, कृष्ण चंद्र, राहुल शर्मा, ओम प्रकाश, रामू बावा, सुरेश कुमार, दीपक शर्मा, आशु शर्मा तथा जगफूल आदि भी मौजूद रहे।



