गोहाना :- 19 सितम्बर : पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित हाथीखाना में मंगलवार को प्रतिमा की स्थापना के साथ गणेश महोत्सव प्रारंभ हो गया। यह गणेश महोत्सव जे. सी. आई. – गोहाना स्टार द्वारा आयोजित किया गया है। मुख्य यज्ञमान भारती चंद्रमोहन मल्होत्रा रहीं। अध्यक्षता जे.सी. आई. – गोहाना स्टार के अध्यक्ष ललित ठकराल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक ने कहा कि गणेश जी केवल विघ्नहर्ता ही नहीं हैं, वह समस्त मनोकामनाओं को पूरा करने वाले भी हैं।
प्रतिमा स्थापना समारोह के विशिष्ट अतिथि तीन नगर पार्षद मुकेश देवगन, सुमन संजय सैनी और भगवती सुनील राजपाल थे। संयोजन करने वाली टीम में नीरज मेहता, हैप्पी ग्रोवर, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र वसूजा, सुशील मेहता, मनोज सरदाना, बिशन चावला, रमेश सुखीजा, हिमांशु ग्रोवर, मनोज मेहता और हर्ष वधवा रहे जे. सी. आई. – गोहाना स्टार के अध्यक्ष ललित ठकराल ने बताया कि यह गणेश महोत्सव 28 सितंबर तक जारी रहेगा। रोज सुबह 7:30 बजे और शाम को 8 बजे आरती होगी। दैनिक संकीर्तन सायं 7 से 8 बजे तक होगा।



